आचार संहिता लागू से नगर निगम की तैयारी शुरू, 75 वार्डों में हटाए गये राजनीतिक बैनर

पटना। आज से लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जायेगा। उससे पहले शहर के अंदर से राजनीतिक पोस्टर, बैनर हटने लगा है। पटना नगर निगम की ओर से सभी राजनीतिक पोस्टर, बैनर को हटाया जा रहा है। दीवारों पर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनकी पुताई की जा रही है। सीएम नीतीश कुमार का पोस्टर की भी पुताई की गई। तेजी से पूरे पटना शहर के अंदर ये काम चल रहा है। सभी 75 वार्डों से राजनीतिक, गैर राजनीतिक समेत सभी तरह के पोस्टर बैनर हटाए जा रहे हैं। नगर निगम के सुपरवाइजर कर्मियों के साथ साथ मौजूद हैं और पोस्टर बैनर को हटवा रहे हैं। बुद्ध मार्ग में राजनीतिक पोस्टर पर पुताई करा रहे सुपरवाइजर अरुण कुमार ने बताया हमलोगों को शहर में जितने पोस्टर बैनर लगे हैं, उनको हटाने का आदेश मिला है। जो दीवार पर लगे हैं, उनको कवर किया जा रहा। शहर के सभी 75 वार्डों के लिए यही आदेश मिला है। इसीलिए सभी तरह के राजनीतिक पोस्टर, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, उसे हटाया जा रहा है। जो दीवार पर है, उसे कवर किया जा रहा है। रोजगार को लेकर जेडीयू पार्टी की तरफ से जो शहर के अंदर पुल, दीवारों पर पोस्टर लगाए गए थे। उसे लगभग कवर कर दिया गया है। जो बचे हुए पोस्टर हैं, उसे भी कवर किया जा रहा है। इसी तरह से राजद पार्टी, बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाले स्लोगन के साथ जो पेंटिंग की गई थी, उसे भी कवर कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed