भारतीय सेना के खिलाफ नीतीश के मंत्री का विवादित बयान, कहा- देश की सेना जल्द साबित होगी हिजड़ों की फौज

  • अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए : सुरेन्द्र यादव

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल सुरेन्द्र यादव ने बुधवार को अग्निवीर योजना की निंदा करते हुए भारतीय सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। वही उन्होंने कहा कि अगले साढ़े आठ साल में भारत की सेना हिजड़ों की फ़ौज हो जाएगी। वे यहीं नहीं रुके। वही उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। बता दे की पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में सुरेन्द्र यादव दौरा कर रहे हैं। वही इसी क्रम में कटिहार में तैयारी की कमान संभाले प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की। वही उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कहा जाता है कि मोदी चाय बेचते थे। चाय बेचना अच्छी बात है लेकिन चाय बेचते बेचते देश को बेचा जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर एक ऐसी योजना है जिसमें देश की सेना कमजोर होगी। आने वाले वर्षों में जब सेना के मौजूदा जवान सेवानिवृत हो जाएंगे तो सिर्फ अग्निवीर बनेंगे।

वे 4 साल में रिटायर हो जाएंगे। एक तरह से ट्रेनिंग के पहले ही वे रिटायर हो जाएंगे। देश की सेना अगले साढ़े आठ साल में हिजड़ों की फ़ौज साबित हो जाएगी। बता दे की अग्निवीर को लेकर शुरू से ही विवाद रहा है। अग्निवीर योजना लाये जाने के बाद देश में पिछले साल बड़े स्तर पर हिंसा हुई थी। अब सुरेन्द्र यादव ने एक बार फिर से अग्निवीर की व्यवहार्यता पर सवाल उठाया है। लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना को भी नहीं बख्शा है। सुरेन्द्र यादव मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने के बदले भारतीय सेना को ही निशाने पर ले लिए। आपको बता दे की सुरेन्द्र यादव मौजूदा समय में बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। वे इसके पहले भी अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं। अब अग्निवीर के बहाने उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सेना को लेकर ही विवादित टिप्पणी कर दी।

About Post Author

You may have missed