बिहार में भी कांग्रेस निकालेगी यात्रा, सोनिया-राहुल या प्रियंका को बुलाने की तैयारी : अखिलेश सिंह

पटना। बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह आज पहली बार पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम आज यहां पर आपलोगों से सहयोग मांगने आए हैं। आप बड़े दलों को जो जगह देते हैं, वह कांग्रेस को भी दें। आग्रह है कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जाए। वही उन्होंने कहा की बाकी पार्टियों की तरह हमारे भी बड़े-छोटे कार्यक्रमों को आपलोग जगह दें। कांग्रेस पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है। वही बाद में PM बनने के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार का हर इंसान चाहेगा कि बिहार का ही कोई प्रधानमंत्री बने। लेकिन यह बिहार में बैठकर तय नहीं होगा। JDU पार्टी के नेता नीतीश कुमार हैं। उनकी पार्टी उनको आगे रखे, इसमें हमें ऐतराज क्यों होगा।
राजद सबसे बड़ी पार्टी, छोटे दलों पर भी ध्यान दें : अखिलेश सिंह
वही अखिलेश सिंह ने कहा कि आज बहुत बड़ी चुनौती है कांग्रेस पार्टी के सामने। सरकार में संख्या के हिसाब से हमें मंत्रालय नहीं दिया गया। संख्या बल के आधार पर कांग्रेस पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद देना चाहिए। दूसरी बात, 2024 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल बड़ा दल है। उनकी ताकत ज्यादा है, लेकिन उनको इस पर भी विचार करना चाहिए। छोटे दलों पर भी उनका ध्यान होना चाहिए। राजद को चाहिए कि इस महागठबंधन में जितने भी छोटे दल हैं कांग्रेस सहित, सभी के साथ मिलकर एक कोआर्डिनेशन कमेटी की भी स्थापना की जाए। वही उन्होंने कहा की ताकि सबों की बात आगे आ सके।
बिहार में भी कांग्रेस निकालेगी यात्रा, सोनिया-राहुल या प्रियंका को बुलाने की तैयारी
वही अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में हमलोगों का भी फैसला हुआ कि बिहार के बांका से गया तक 1200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। गया में ही इस यात्रा का समापन करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 28 दिसंबर से ही इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। जब यह रैली पटना होकर गुजरेगी तो पटना में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी। वही उन्होंने कहा कि इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। यह यात्रा जब राजधानी पटना के बाद गया पहुंचेगी। तब कांग्रेस गया में बहुत बड़ी रैली करेगी। इसमें या तो सोनिया गांधी या फिर प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी और रैली को संबोधित भी करेंगी। गया के समापन स्थल पर जब यह रैली पहुंचेगी। उस दिन बहुत बड़ी सभा की जाएगी। हम कोशिश करेंगे कि उस दिन उस सभा में राहुल गांधी जी को हम लोग आमंत्रित करेंगे।

About Post Author

You may have missed