PATNA : 8 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार में भी कांग्रेस करेगी पदयात्रा

Rajesh Rathod

  • 8 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा के तहत जिला स्तर तथा प्रखंड स्तर पर पद यात्रा करेगी बिहार कांग्रेस

पटना। कल राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आरंभ होने वाले भारत जोड़ो यात्रा आरंभ होने वाली है। वही पूरे देश की निगाहें इस यात्रा पर टिकी हुई हैं। वही यह यात्रा देश की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण है। देश में बढ़ती महंगाई- बेरोजगारी तथा सरकारी तानाशाही के खिलाफ यह यात्रा व्यापक जन आंदोलन का आगाज है। वही इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बिहार में सभी कांग्रेसी प्रखंड स्तर पर कल 7 सितंबर के शाम सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करेंगे।

वही 8 सितंबर को चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार के सभी प्रखंड तथा जिला स्तर पर कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के अनुसार पदयात्रा निकाली जाएगी। वही उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कांग्रेस जन भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वही 8 सितंबर को बिहार के सभी प्रखंड तथा जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों तथा विधायकों-पूर्व विधायकों के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। वही उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद केंद्र की मोदी सरकार की जड़े हिल जाएंगी।

About Post Author

You may have missed