September 22, 2026

बिहार युवा कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव, तैयारी पूरी

पटना। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई और केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं एवं पत्रकारों की जासूसी करने के विरोध में कल होने वाले विधानसभा घेराव की पूरी तैयारी कर ली गयी है। विधानसभा घेराव एवं प्रदर्शन में बिहार के सभी प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी राजेश कुमार सन्नी होंगे।
उन्होंने कहा कि जनता कोरोना काल में पहले ही परेशान है, ऐसे में महंगाई और बेरोजगारी ने आमलोगों की कमर तोड़ दी है। ऊपर से केन्द्र सरकार के द्वारा लगातार आंदोलन कर रहे किसानों की सुध तक नहीं ले रही है।
बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, उपाध्यक्ष कुमार रोहित, महासचिव श्रीकृष्ण हरि, मो. मुदस्सीर, पटना महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, मुकुल यादव, पटना ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू यादव आदि उपस्थित थे।

You may have missed