इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को लेकर आरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भोजपुर। आरा में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (भोजपुर) के कार्यकर्ताओं द्वारा एसबीआई बैंक के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भोजपुर जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए जज मोड़ पकड़ी ब्रांच एसबीआई बैंक के समक्ष पहुंचे। उसके बाद बैंक के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस दौरान मोदी सरकार और एसबीआई के कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। वही, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि भाजपा के द्वारा लाया गया असंवैधानिक चुनावी बंध पत्र योजना (इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम) को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए 6 मार्च, 2024 तक भाजपा को प्राप्त हुए चंदों को एसबीआई द्वारा सार्वजनिक करने का आदेश जारी किया था। लेकिन इसके बावजूद भाजपा और एसबीआई की मिलीभगत से इसे टाला जा रहा है। जो कि माननीय न्यायालय के आदेश के खिलाफ है। अमित द्विवेदी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और हमारे नेता राहुल गांधी जी ने लगातार इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया। भाजपा के हालिया कदमों ने यह साबित भी कर दिया कि यह सरासर गलत योजना है। जिसके बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम लोग यह मांग करते है यथा शीघ्र भाजपा और एसबीआई माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करें और जो भी लिस्ट है उसे उजागर करें।

About Post Author

You may have missed