September 28, 2026

पटना में होने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट रद्द, जाने कहा फस पेंच

पटना। पटना के गाँधी मैंदान में 10 दिसंबर को बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का प्रोग्राम होने जा रहा था, जो अब रद्द हो गया है। बता दे की दर्शक बेसब्री से उनके इस प्रोग्राम का इंतजार कर रहे थे। वही अरिजीत सिंह के प्रोग्राम को सुनने के लिए दर्शकों ने टिकट भी जमकर बुक किया था। दरअसल, जिस दिन अरिजीत सिंह का प्रोग्राम होना था उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ देश के कई राज्य के सीएम पटना आ रहे हैं। वीआईपी को ध्यान में रखते हुए पटना जिला प्रशासन की तरफ से इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया है।
मायूस हुए अरिजित के फैंस
अरिजीत सिंह के कार्यक्रम व उनके गाने को लेकर पटना के युवाओ में काफी उत्साह था। परंतु पटनावासी अब अरिजीत सिंह को 10 दिसंबर को नहीं सुन सकेंगे, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी मायूसी है। अब सिंगर के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। बता दें कि, 10 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में अरिजीत सिंह का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अब अगले साल 2024 में डेट सुनिश्चित करके बताया जाएगा। पटना में अरिजीत सिंह का प्रोग्राम रद्द हो गया है, हालांकि, जल्द बताया जा रहा है कि जल्द ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। नई तारीख की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर दी जाएगी। वहीं 10 दिसंबर के लिए खरीदे गए सभी टिकट 2024 में पुनर्निर्धारित संगीत कार्यक्रम के लिए वैध रहेंगे। नए वीआईपी जोन व आगे की सीटों के लिए बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। अपने टिकटों के संबंध में किसी भी पूछताछ के लिए पेटीएम इनसाइडर ग्राहक सेवा टीम से संपर्क कर सकते है।

 

You may have missed