खगड़िया में जीविका दीदियों से संवाद में जनसंख्या नियंत्रण पर बोले मुख्यमंत्री, कहा- आदमी को कुछ बुझाता है, दिन-रात करते रहता है

खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मर्दों को लेकर बड़ी बात कह दी है। जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए सीएम नीतीश ने कह दिया कि मर्द लोग को कुछ नहीं बुझाता है, रात-दिन करते ही रहता है। पत्नी पढ़ी-लिखी रहेगी तो समझायेगी। इसलिए हम लड़कियों को पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं। सिर्फ कानून बना देने से जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं होगा। खगड़िया में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बाते कहीं। समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया में थे। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर लड़कियां पढेंगी तो अपने आप आबादी नियंत्रित हो जाएगी। लड़कियां पढ़ लेगी तो अपने पति को ठीक ढंग से समझा कर रखेगी। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि ”मर्द लोग को कुछ समझ में आता है? वह बिना मतलब के रात-दिन करते ही रहता है”। उन्होंने कहा कि जब हमें काम करने का मौका मिला तो लड़कियां पढ़ने लगी। इसके बाद प्रजनन दर घटकर 2.9 हो गया है।
अभी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून की जरूरत नहीं : मुख्यमंत्री
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को खारिज करते हुए मुख्यमंत्रई ने कहा कि कुछ लोग बयान देता है।कहता है कि प्रतिबंध लगाइए कि कोई भी परिवार दो से अधिक बच्चा पैदा नहीं करे। इसका कोई मतलब है क्या इसका कोई अर्थ नहीं है। इसलिए लड़कियां पढ़ लेंगी तो अपने आप प्रजनन दर कम हो जाएगा। नियंत्रित करने की कोई जरूरत नहीं है।अभी कुछ लोग बिना मतलब का बोल रहा है। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिये भाजपा पर हमला बोला।

About Post Author

You may have missed