PATNA : पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने मंत्री सुमित सिंह के सरकारी आवास पर पहुचे सीएम नीतीश

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारे शोक की लहर है। नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके बेटे मंत्री सुमित सिंह के सरकारी आवास पर लाया गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी बीच दिवंगत पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए 8 पोलो रोड आवास पहुंचे हैं। यहीं पर लोग दिवंगत नेता का अंतिम दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अंतिम दर्शन करते हुए स्वर्गीय नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर सीएम नीतीश ने शोक संवेदना व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1974 के जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी और हमारे पुराने साथी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है और मैं मर्माहत हूं। वही, सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व नरेन्द्र सिंह के पुत्र विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी है।

About Post Author

You may have missed