सीतामढ़ी में नेपाली नोट छापने वाले गिरोह का फर्दाफाश : मशीन के दो युवक गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

सीतामढ़ी(आकांक्षा पॉल)। बिहार में इन दिनों जाली नोट छापने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने पड़ोसी देश नेपाल के जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ साथ मौका ए वारदात पर जाली नोट छापने वाली मशीन, कई प्रकार की नेपाली करंसी के साथ-साथ 4 बाइकों को भी जप्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिलें कन्हौली मे जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कारवाई की है। जिसमें थाना पुलिस ने जाली नेपाली करेंसी, प्रिंटिंग मशीन व केमिकल्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 9 निवासी मो निजाम के पुत्र आफताब आलम व रीगा थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी महेंद्र तिवारी के पुत्र सुशील तिवारी के रूप में की गई है। जो जाली नेपाली नोट छापने का काम करते थे। दोनो के द्वारा भारत में जाली नोट छापकर नेपाल में भजाने का काम किया जा रहा था।

वही जब्त नेपाली नोट में एक हजार का है। और सभी बंडल में नीचे का नोट पेपर भाग सादा है। और उपर से एक दो ओरिजनल करेंसी लगाए गए है। बाकी का पैसा जाली है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 4 बाइक भी बरामद की है। जिसके कागजात उनके द्वारा अभी तक नही दिया गया है। जिससे यह साबित होता है कि उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दो नंबर काम किया जा रहा है। वही, थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। वही उनके निशानदेही पर आगे भी कारवाई की जाएगी। जांच किया जा रहा है। पुलिस को शक है को इनलोगो का गिरोह लंबा है।

About Post Author

You may have missed