शिवहर : सगे भाइयों ने रिश्तें को शर्मसार कर बहन के साथ की रेप करने की कोशिश, असफल होने पर किया घयाल, केस दर्ज

demo pic

शिवहर, (आकांक्षा पॉल)। बिहार के शिवहर जिले में तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दो सगे भाइयों ने रेप का प्रयास किया। वही जब वह दोनों ऐसा करने में विफल हो गये तब, उन्होंने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वही इसके साथ-साथ बचाने आई महिला की सास और बेटी को भी बेरहमी से पीटा गया। जिसके बाद घटना को लेकर पीडि़ता ने तरियानी छपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबध में महिला ने लदौरा गांव निवासी दो लोगों को आरोपित किया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीडि़ता अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच आरोपित उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही महिला, उसकी सांस और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस गई थी, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार है।

About Post Author

You may have missed