कुशेश्वरस्थान में बोले डॉ. सत्यानंद, CM नीतीश ने बिहार को बदहाल और कंगाल बना दिया, मांगा लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी के लिए वोट

दरभंगा/कुशेश्वरस्थान। चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बदहाल और कंगाल बना दिया है। कुशेश्वरस्थान के उपचुनाव से बिहार के सत्ता परिवर्तन का संकेत देश में जायेगा। उक्त बातें गुरूवार को लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने हरिनगर, परोहिरणी और ग्यासपुर में पार्टी के प्रत्याशी अंजू देवी के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क से नीचे उतरते ही गांव में कही सड़क नहीं है। कुशेश्वरस्थान के 80 प्रतिशत घरों के नौजवान रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में गए हुए हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चारों तरफ व्याप्त है। पूरा क्षेत्र बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। राहत पहुंचाने में सरकार निकम्मा साबित हुई है। आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जीता कर नीतीश कुमार की सत्ता समाप्ति का संकेत यहां की जनता देगी।
इस मौके पर युवा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रो.राम प्रवेश यादव, परमानंद शर्मा, नंद किशोर शर्मा, हरेराम शर्मा, सरोज शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा (रामविलास) की उमीदवार को वोट देकर विजयी बनाने की अपील किया। वहीं सभा में प्रत्याशी अंजू देवी ने निरतंर जनता की सेवा करने की वादा किया।

About Post Author

You may have missed