October 24, 2026

गया में देश के सबसे बड़े रबर डैम और स्टील ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रहें मौजूद

गया। बिहार के गया में फल्गु नदी पर बने देश के सबसे बड़े रबर डैम और स्टील ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इसके साथ ही पितृपक्ष मेला महासंगम का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, संजय झा, जीतनराम मांझी, जमा खां, अशोक चौधरी, विजय चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान फल्गू नदी में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही 17 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेले की शुरूआत शुक्रवार से होगी। अब स्टील ब्रिज क माध्यम से लोग विष्णुपद से गयाजी डैम होकर सीताकुंड तक जा सकेंगे। इस रबर डैम के बनने से अब फल्गु नदी में साल भर पानी रहेगा। बता दे की 3 मीटर ऊंचे एवं 411 मीटर लंबे डैम का नाम गयाजी डैम रखा गया है। रबर डैम की ऊंचाई 3 मीटर और लंबाई 411 मीटर है। इसे बनाने में 312 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह रबर डैम 2 साल में बनकर तैयार हुआ है। बता दें कि 22 सितंबर 2020 को नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। गयाजी डैम को बनाने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके रबर ट्यूब में स्वचालित विधि से फल्गू नदी के बहाव को संचालित किया जा सकेगा।

You may have missed