सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मुकदमा ठोंका,सुनवाई 22 अगस्त को,झारखंड में सियासत में बवाल

रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की चल रही राजनीतिक लड़ाई अब अदालत पहुंच गई है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।खास बात तो यह है कि झारखंड के मुख्यमंत्री की ओर से इस मुकदमे में फेसबुक ऑनलाइन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भी पार्टी बनाया गया है।बताया जाता है कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा लगातार कुछ दिनों से मीडिया तथा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए जा रहे थे।इन आरोपों के मद्देनजर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि अगले 48 घंटे के अंदर इसका कानूनी रूप से जवाब दिया जाएगा।इसके बाद आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची सिविल कोर्ट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत ट्विटर तथा फेसबुक कंपनियों को वादी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है।इस मामले की सुनवाई आगामी 22 अगस्त को मुकर्रर की गई है।रांची के सिविल कोर्ट के सब जज-1 की अदालत में इस मुकदमे को लिस्टेड किया गया है।उल्लेखनीय है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा फेसबुक तथा ट्विटर के माध्यम से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर कई आपत्तिजनक आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई थी। गौरतलब है कि गोंडा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे तथा उनकी पत्नी के खिलाफ भी देवघर में मामला दर्ज हुआ है। इतना ही नहीं सांसद के विरोधियों के द्वारा उनके फर्जी डिग्री को लेकर भी झारखंड के सियासी गलियारों में बयानबाजी जारी है।

About Post Author

You may have missed