गंगा स्नान के दौरान 3 बच्चे डूबे, एक का शव मिला

पटना सिटी (आनंद केसरी)। नगर निगम वार्ड 53 के अम्बेडकर बस्ती में रहने वाले आधा दर्जन बच्चे गंगा स्नान को गए। सबों की उम्र करीब 10-14 साल के बीच है। स्नान के दौरान ही पानी में करेंट के कारण सभी डूबने लगे। इसी दौरान उसी बच्चों में से एक रघु ने साहस का परिचय देते हुए दो बच्चों को बचा लिया। घटना अपराह्न करीब 3 बजे की है। जैसे ही इस बात की सूचना लोगों को मिली कि वार्ड पार्षद किरण मेहता अपने पति धनंजय मेहता के साथ घाट किनारे पहुंचीं। सिटी एसडीओ राजेश रौशन से बात के बाद गायघाट पर रहे एसडीआरएफ की टीम राजा घाट पहुंच शव को खोजने का काम शुरू कर दी। इधर आलमगंज थाना के एसएचओ ओमप्रकाश भी टीम के साथ बचाव में मदद में लगे दिखे। गोताखोर राजेन्द्र सहनी भी पहुंचे और गंगा के पानी में जाल के सहारे खोजबीन की। इस दौरान मनोज राम की पुत्री राधिका का शव खोज निकाला गया। भोला राम की बेटी रोनी और जित्तू राम का बेटा रोहित का शव नहीं मिल पाया है। बचाए गए में नन्दनी, सुमन और रघु है। सभी बच्चे के माता-पिता नगर निगम में सफाईकर्मी हैं और वार्ड 53 में ही पदस्थापित हैं। अब दो शव की खोज कल की जाएगी।
122 thoughts on “गंगा स्नान के दौरान 3 बच्चे डूबे, एक का शव मिला”
Comments are closed.