ललन सिंह के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- लोजपा (रामविलास) के खिलाफ साजिश करने वाला राजनीति से ख़त्म हो जायेगा

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा आरसीपी को दूसरा चिराग पासवान बताए जाने के बाद जमुई सांसद और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान नें इशारों में जदयू पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी को जो समाप्त करने की साजिश करेगा वह खुद राजनीति में समाप्त हो जाएगा। लोजपा (रामविलास) विचारधारा की पार्टी है। यह व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। इस पार्टी में समाज के सभी वर्गों के लोग समानता के साथ काम करते हैं। रविवार को विष्णुपुरी के श्रीराम उत्सव हॉल में मिलन समारोह में चिराग ने ये बातें कही। चिराग पासवान ने कहा कि स्व.रामविलास पासवान ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन दिया था, उस विजन पर पार्टी काम कर रही है। समाज के दबे-कुचले लोगों के साथ हम और हमारी पार्टी खड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोजपा को निरंतर तोड़ने की साजिश की जाती रही है। ऐसा करने वालों को जनता सबक सिखा रही है।

इस मौके पर विष्णु पासवान, ललन पासवान, दशरथ पासवान, संजय पासवान, शत्रुघ्न आजाद, सुनीता कुमार सहित अन्य विभिन्न दलों के नेताओं ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले चिराग पासवन ने जदयू द्वारा आरसीपी पर की गयी कार्रवाई पर सवाल उठाया था। चिराग ने कहा था कि जब आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क रूप में संगठन मजबूत कर रहे थे तब वे भ्रष्ट नहीं थे। अब बोलने लगे तो भ्रष्टाचारी हो गए। चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा था कि नीतीश जी की सरकार है। उन्हें राजनीति करने के बदले कार्रवाई करना चाहिए।

About Post Author

You may have missed