UPSC परीक्षा में दूसरा स्थान लाने वाली गरिमा लोहिया को चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं व बधाई

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2022 में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बक्सर की गरिमा लोहिया को शुभकामनाएं व बधाईयां दी हैं। वही पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि UPSC परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर गरिमा ने इतिहास रच दिया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान की बात है। वही भट्ट ने आगे कहा कि बिहार की बेटी गरिमा ने अपनी कड़ी मेहनत सकारात्मक सोच के बूते जो उपलब्धि हासिल की है। वह देश की तमाम बेटियों के लिए एक मिसाल है। प्रदेश के अन्य होनहार युवक-यवतियों को जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं उन्हें गरिमा से प्रेरणा लेने की जरूरत है कि कैसे उन्होंने बिहार जैसे पिछड़े राज्य के एक छोटे से शहर बक्सर में रहकर भी UPSC की तैयारी की और देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।