प्रदेश में पछुआ के कारण फिर ठिठुरन बढ़ी; तापमान में आई गिरावट, दिन में ठंड का एहसास

पटना। पटना सहित राज्यभर में आज से तीन दिनों तक पछुआ हवा जोर पकड़ेगा, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के क्रमिक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। इसी कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड के कारण ठिठुरते हुए नजर आएंगे। किन शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होना शुरू हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की शाम से ही आसमान से बदल छटने लगे। जिस कारण मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा। मौसम साफ होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिस कारण लोगों को एक बार फिर से सुबह और शाम के समय कनकनी और दिन में ठंड का एहसास होगा। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को राजधानी सहित 24 जिलों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। प्रदेश में रात का सबसे ठंडा शहर 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और दिन में भी सबसे गर्म 25.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कैमूर जिला में 6.5 और पटना में 2.2 मिलीमीटर हुई। राजधानी में देर रात से ही रुक-रुक कर सुबह 10:30 तक बारिश होती रही। इस दौरान कभी बूंदाबांदी, तो कभी तेज बारिश हो रही थी। सुबह में घर से कार्यालय जाने के दौरान बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भी नजर आए। बारिश होने के कारण शहर की कई सड़कें पूरी तरह से कीचड़मय हो गई थी।

About Post Author

You may have missed