PATNA : कुर्जी स्थित लोयोला हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य ब्रदर सिरिल चेट्टियथ का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

  • उनका पार्थिव शरीर कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के शीतगृह में रखा जाएगा
  • पार्थिव को शनिवार को 08:00 बजे से कुर्जी स्थित लोयोला हाई स्कूल में दर्शनार्थ रखा जाएगा

पटना। सेंट गेब्रियल के मोंटफोर्ट ब्रदर्स द्वारा प्रशासित कुर्जी स्थित लोयोला हाई स्कूल के ब्रदर सिरिल चेट्टियथ नहीं रहे। सुबह 5।40 बजे दम तोड़ा। बता दे की वे 81 साल के थे। ब्रदर सिरिल का दुर्भाग्य व प्रभु की लीला एक बार अस्वस्थ होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए तो अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटे नहीं। उन्होंने पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्वस्थ होने के बाद कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां पर सांस लेने में तकलीफ होने के कारण भर्ती कराया गया था। कुछ दिन इनक्यूबेटेड में रहे। हालात में सुधार हो जाने के बाद इनक्यूबेटेड हटा दिया गया। वही उसके बाद ब्रदर सिरिल को पारस अस्पताल में भर्ती थे। यहां पर अचानक पेसमेकर फेल हो गया। फिर जोरदार दिल का दौरा पड़ा। अस्थाई पेसमेकर लगाने का प्रयास किया गया। चूंकि शारीरिक स्थिति नाजुक बन गयी थी। ऐसी स्थिति में ब्रदर सिरिल चेट्टियथ के छोटे भाई बाबू चेट्टियथ पटना आ गए। ब्रदर 28 मार्च दोपहर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वही 30 मार्च को ब्रदर सिरिल की हालत खराब होती चली गयी। उनकी किडनी फेल हो गई और दौरे पड़ने की गतिविधियां भी बढ़ गई। बीमरी के चक्रब्यूह में पड़कर आज शुक्रवार को प्रभु के प्यारे ब्रदर हो गए। वे रांची प्रोविंश से संबंध रखते थे। वही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोयोला हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य ब्रदर सिरिल हमारे प्राचार्य थे। उनके निधन पर अपार दुख हो रहा है। एक तरह से सेंट गेब्रियल के मोंटफोर्ट ब्रदर्स के पिलर थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed