PATNA : मसौढ़ी में तबाड़तोड़ हवाई फायरिंग से हडकंप, गांव में मची दहशत

पटना। बिहार में आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इन अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस की तमाम कोशिश फेल होता नजर आ रहा है। पुलिस एक मामले की खुलासा करती तब तक अपराधी नई घटना को अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला मसौढ़ी का है। जहां तीज पूजा के दौरान तबाड़तोड़ हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना गांव में दहशत फैल गई। जिले के कोरियावां गढ़ गांव में तीज पूजा के दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दल-बल के साथ मसौढ़ी एएसपी स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है। घटना बीते रात की है। जानकारी अनुसार गांव की महिलाएं एक मंदिर में तीज की पूजा करने में व्यस्त थी। इस दौरान कुछ लोग एक शख्स को ढूढ़ते हुए मंदिर के रास्ते से गुजरे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पूजा में लगी महिलाओं के साथ-साथ गांव में दहशत फैल गई। वहीं फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फारर हो गए। वहीं पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने घटना की आपबीती पुलिस को बताई। ग्रामीणों के द्वारा मंदिर की दीवारों पर गोली के निशान भी दिखाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मसौढ़ी थाना के प्रभारी एसएचओ का कहना था कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। विवाद के कारण गांव में फायरिंग की गई है।

About Post Author

You may have missed