भाजपा विपक्ष को हड़काने व डराने के लिए करती है CBI रेड, कुशवाहा ने कहा- हिम्मत है तो मुझ पर करे कारवाई

पटना। मंगलवार को RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव के भोजपुर और पटना आवास पर CBI की रेड हुई। वही इसके लेकर सियासी बयानबाजी भी तेजी है। वही JDU की तरफ से उमेश कुशवाहा ने CBI छापेमारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। वही उन्होंने कहा कि यह विपक्ष को हड़काने और डराने के लिए की गई कार्रवाई है। लेकिन, इससे कोई डरने वाला नहीं है। वही आगे उमेश कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा यही सब करती है। उन्होंने कहा कि संसद भवन में CBI छापे के आंकड़े सदन के पटल पर रखा गया था। भाजपा की सरकार आने के बाद देश में 500 से अधिक छापेमारी हुई। ज्यादातर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के यहां छापे पड़े लेकिन एक्शन दर काफी कम रहा है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि 501 केस में से CBI ने छापे के बाद सिर्फ आधे फीसदी की दर से एक्शन किया है। उन्होंने कहा की केस सिर्फ दिखाने और डराने के लिए हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एक्शन रेट 0.5 प्रतिशत है। यह विपक्षी पार्टियों को हड़काने और डराने के लिए यह सब किया जाता है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा की सरकार के पास और कोई काम नहीं है। वो विकास की बात नहीं करेंग सिर्फ CBI का डर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मेरे ऊपर CBI, ED व इनकम टैक्स की कार्रवाई करके दिखाएं।

About Post Author