October 15, 2026

‘सीबीआई विवाद पर बोली ममता बनर्जी, सीबीआई बनी बनी बीबीआई’

अमृतवर्षाःपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा की जांच एजेंसी बन गई है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता ने सीबीआई के दो अधिकारियों राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा के बीच चल रहे विवाद के बीच यह बयान दिया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई अब तथाकथित बीबीआई (बीजेपी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) बन गई है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।जांच एजेंसी में विवाद को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को उनके सभी अधिकार खत्म करते हुए छुट्टी पर भेज दिया। इन दोनों अधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है।
जानकार इस विवाद को सीबीआई के इतिहास का इस तरह का पहला मामला बता रहे हैं। एक सरकारी आदेश के मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नियुक्ति समिति ने मंगलवार को निदेशक का प्रभार संयुक्त निदेशक एम नागेश्वर राव को तत्काल प्रभाव से सौंप दिया है।

You may have missed