September 26, 2026

पूर्णिया में मोबाइल चोर को भीड़ ने रंगेहाथों पकड़ा, जमकर की पिटाई

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में मोबाइल चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके से उसके अन्य एक साथी फरार हो गए। पुलिस मोबाइल चोर के साथियों की तलाश कर रही है। घटना सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक के पास की है। यहां धनतेरस में खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंची एक महिला से मोबाइल चोरी करते हुए चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े चोर की पहचान हाउसिंग कॉलोनी निवासी भोलू कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस के लेकर बाजार में काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर दो मोबाइल चोर एक महिला का मोबाइल चोरी कर भागने लगे। एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया।लोगों की सूचना पर पहुंची सहायक खजांची थाना पुलिस ने भीड़ से किसी तरह चोर को अपने कब्जे में लिया और थाना लेकर चले गई। सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि एक मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़कर कर दिया। लोगों की पिटाई से मोबाइल कर घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल चोरी को लेकर किसी के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed