सीवान में रोमांचक मुकाबला : 2 प्रत्याशियों को आया बराबर मत, लॉटरी के माध्यम से हुआ जीत हार का फैसला

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में मतगणना के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बता दे की यहां 2 प्रत्याशियों को एक साथ बराबर मत मिला। वही इसके बाद SDO संजय कुमार ने लॉटरी के माध्यम से जीत हार का फैसला किया। बता दे की महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड 6 के महिला प्रत्याशी रंजू देवी और संगीता देवी के मतगणना के दौरान दोनों का वोट बराबर हो गया। बता दे की दोनों प्रत्याशियों को ही 249 मत प्राप्त हुए। इसके बाद महाराजगंज निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार ने डोनेट को फैसला सुनाते हुए एक बॉक्स में हार जीत का लिफाफा लिख कर उस बॉक्स में छोड़ दिया। फिर दोनों प्रत्याशियों को एक-एक पर्ची निकाल कर दिखाने को कहा गया। वही इस दौरान रंजू देवी को जीत का पर्चा मिला। जबकि संगीता देवी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रंजू देवी के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। जबकि संगीता देवी के समर्थक निराश मन से वहां से घर लौट गए। महाराजगंज नगर पंचायत के मोहन बाजार वार्ड 6 निवासी राजेश कुमार की पत्नी रंजू देवी इससे पहले भी वह वार्ड पार्षद रह चुकी है।

About Post Author

You may have missed