February 27, 2026

बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने यूपीएससी परीक्षा लहराया बिहार का परचम, AIR 2 लेकर रचा इतिहास

बक्सर/पटना। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने सीएसई 2022 टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इसमें बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है। गरिमा मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। उन्होंने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है। यूपीएससी सीएसई 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं। इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।
18 मई को खत्म हुए थे साक्षात्कार
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

You may have missed