बिहार सरकार का बड़ा फैसला, लोक गायिका मैथिली ठाकुर को खादी के बाद पर्यटन विभाग का बनाया गया ब्रांड ऐंबैस्डर

पटना। बिहार के मिथिलांचल की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब पर्यटन विभाग की भी ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। वही इसकी जानकारी उन्हें बिहार दिवस के मौके पर दी गई। वही इससे पहले बीते साल 2022 में बिहार खादी एवं हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसेडर बन चुकी हैं। बता दे की राज्य पर्यटन विभाग के डायरेक्टर यशपति मिश्रा और मैथिली ठाकुर के बीच बैठक हुई थी। इसमें मैथिली को पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसेडर बनने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे मैथिली ठाकुर ने स्वीकार कर लिया है। विभाग के मुताबिक, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभाग बिहार के पर्यटन स्थलों का प्रचार करने की योजना बना रहा है। विभाग के इस फैसले के बाद बिहारी व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किए जाएंगे। बता दे की मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले की रहने वाली हैं। बिहार दिवस के दूसरे दिन पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को मैथिली ठाकुर ने लाइव परफॉर्मेंस दी। वही इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

About Post Author

You may have missed