पहले ब्राह्मण और अब भूमिहार को राज्यसभा भेज रही है राजद, प्रेमचंद गुप्ता तथा अमरेंद्र धारी सिंह बने प्रत्याशी

पटना।राज्यसभा के दो सीटों के लिए राजद ने आज अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजे जाने वाले दोनों प्रत्याशियों के नामों का खुलासा किया।राजद के तरफ से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुप्ता तथा अमरेंद्रधारी सिंह राज्यसभा के लिए बतौर उम्मीदवार घोषित हुए हैं।प्रेमचंद गुप्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेहद करीबी रहे हैं।पूर्व में भी राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।

वही अमरेंद्र धारी सिंह एक नया नाम है। जानकारी के अनुसार भूमिहार समाज से आते हैं, बड़े बिजनेसमैन माने जाते हैं। राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए राजद ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।इसके पूर्व मनोज झा भी राजद के द्वारा राज्यसभा में भेजे जा चुके हैं।जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसे में राजद के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर प्रदेश में सवर्ण जातियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि राजद भी सवर्ण विरोधी नहीं है।आमतौर पर राजद के आधार वोट माय समीकरण के मद्देनजर ही राजनीति करने के लिए जाना जाता है। मगर हालिया दिनों राजद के द्वारा लिए गए पॉलीटिकल मास्टर स्ट्रोक ने विरोधियों को हैरत में डाल दिया है। जानकारों ने बताया कि राजद ने पहले ब्राह्मण मनोज झा को राज्यसभा भेजकर तथा जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपकर और अब अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर सत्ता पक्ष की राजनीतिक समीकरण पर करारा प्रहार किया है।

About Post Author

You may have missed