गुजरात की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ ऑनलाइन प्यार : घर से भागकर पहुंची सीतामढ़ी, इलाके में हो रही है खूब चर्चा

सीतामढ़ी। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाली 9वीं की एक नाबालिग को युवक की चंगुल से छुड़ाकर उसे उसके घर भेजा गया है। दिल्ली में रहने वाले युवक को लड़की से फेसबुक पर जान पहचान हुई थी। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 18 जुलाई को लड़की गांधीनगर से सीधे स्कूल से भाग कर उसके साथ चली गई। सीतामढ़ी सदर के SDPO सुबोध कुमार ने कहा की लड़की को दो दिन पूर्व रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव से सूरज कुमार की चंगुल से बचा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ लड़की व आरोपी को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार अपने प्रेमजाल में फांसने का आरोपी शख्स लड़की से अधिक उम्र का है और दिल्ली में मजदूरी करता है। नाबालिग लड़की स्कूल के लिए घर से निकली और इस फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में दिल्ली पहुंच गई। रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गुजरात पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़का-लड़की को ट्रैक कर रही थी। दोनों को गांधीनगर ले जाया गया है।

About Post Author

You may have missed