सीवान : 5 दिनों से गायब मजदूर की लाश खेत में मिली, मृतक के शरीर से दोनों आंख गायब, जांच में जुटी प्रशासन

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में पिछले 5 दिनों से लापता एक मजदूर का शव बरामद बरामद किया गया है। बता दे की मृतक का शव उसके मकान से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक खेत से बरामद किया गया है। वहीं मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी 60 वर्षीय ईश्वर साह के रूप में हुई है। वही इस घटना की जानकारी तब हुई जब महिलाएं खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
ठेला चलाकर भरण-पोषण करता था अधेड़
वही मृतक के पुत्र रंजय कुमार ने बताया की उनके पिता महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के महादेवा में दुकान पर ठेला चालक का काम करते थे। वही बेटे ने बताया की दुकान का समान ढोने के बाद उन्हें प्रत्येक दिन ढाई सौ रुपए मिलता था। जिससे ही परिवार का भरण-पोषण होता है। 20 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे प्रत्येक दिन की तरह वह काम के लिए महादेवा निकले थे। तब से वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि वह शाम 5:00 बजे घर चले गए है।
मृतक के शरीर से दोनों आंख गायब
वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अपराधियों ने हत्या कर उसके दोनों आंखों को किसी धारदार वस्तु से निकाल लिया है। मृतक का शरीर पूरी तरह से खराब हो चुका है। हालांकि इस मामले में मृतक के परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वही उनका कहना है कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है हमारी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वही इस पूरे मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र रंजीत साह के द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। परिजन के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार किया गया है।

About Post Author

You may have missed