पटना में खेती फॉर्म से अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद, करंट से मौत की आशंका

पटना। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के सब्जपुरा कृषि फार्म में शुक्रवार को पुलिस ने एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी सफीर आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने का आग्रह किया। करंट से मौत की आशंका जताई जा रही। मृतक के शरीर पर ऑरेंज कलर का बनियान और पैंट है। उसका चेहरा नीचे की तरफ था इसलिए लोग पहचान नहीं पा रहे थे। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने में आसपास के लोगों की मदद ले रही है। बताया कि करंट लगने से मौत हो सकती है। कई जगह जले हुए निशान पाए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी मृत्यु करंट लगने से हो सकती है।

About Post Author

You may have missed