BJP-JDU ने अपने MLA को पाठ पढाया, बजट सत्र में अलग रणनीति के साथ उतरेंगे MLA

पटना। बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। सोमवार को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। महीने भर से अधिक दिनों तक चलने वाले इस लंबे सत्र में विपक्ष और सत्तारुढ़ दल के नेताओं की अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। इसको लेकर भाजपा-जदयू ने अपने विधायकों को पाठ पढाया। जदयू ने विधानसभा का पहले दिन का सत्र समाप्त होते ही पार्टी के कर्पूरी ठाकुर सभागार में दल के विधायक और विधान परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की। सीएम नीतीश ने अपने विधान मंडल के सदस्यों को सत्र के दौरान अनुशासन में रहने की बात कही। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को तर्कपूर्ण तरीके से रखने की बात कही। बैठक में सभी मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विभाग का अध्ययन करके ही विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।


भाजपा ने विधान मंडल सदस्यों को पढ़ाया पाठ
भाजपा कार्यालय में भाजपा के विधान मंडल सदस्यों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बैठक की। सदस्यों को विपक्ष के सामने संयम बरतने की अपील की गई। साथ ही मंत्रियों को निर्देश दिया गया कि वह बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से अध्ययन करके उसको सदन में रखेंगे। सदस्यों को सत्र के दौरान उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित भाजपा के सभी मंत्री, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। वहीं भाजपा विधायक निक्की हेम्ब्रम भी विधायक दल की बैठक में शामिल हुईं। कुछ दिन पहले उनका रोड एक्सीडेंट हुआ था, वे व्हील चेयर से भाजपा कार्यालय पहुंची थीं।

About Post Author

You may have missed