October 29, 2026

पटना के बिक्रम में बर्ड फ़्लू का फैला प्रकोप, अब तक 3 हजार मुर्ग़ियाँ मरी

पटना से डॉक्टरों की टीम पहुंची जाँच करने
बिक्रम। पटना पटना के चिड़ियाखाना के बाद बर्ड फ्लू का वायरस पटना के ग्रामीण इलाके बिक्रम में पहुंच गया। करीब सप्ताह भर के भीतर विक्रम के अंधरा चौकी इलाके में 3000 मुर्गीयां मर गई। अचानक इतनी बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। विक्रम में 3000 मुर्गियों की मौत की खबर मिलते पटना से जिला प्रशासन ने डॉक्टरों की विशेष टीम विक्रम भेजा। डॉक्टरों की टीम ने अंधरा चौकी इलाके में जहां मुर्गियां मरी थी वहां जाकर घंटों जांच पड़ताल की। वहां डॉक्टरों को ग्रामीणों ने बताया 30 दिसंबर से लगातार बड़े पैमाने पर मुर्गियों की मौत हो रही है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पटना के जू में अचानक बर्ड फ्लू के प्रकोप से कई मोर की मौत हो चुकी है । अचानक बर्ड फ्लू से कई मोर की मौत के बाद सरकार ने पटना चिड़ियाघर को बंद कर दिया है इसके बाद भी बर्ड फ्लू का वायरस तेजी से ग्रामीण इलाकों पर पैर पसारने लगा है जो बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है।

You may have missed