खनिज संपदा से संपन्न होगा बिहार, राज्य के कई जिलों में मिले क्रोमियम और पोटेशियम के विशाल भंडार

बिहार। बिहार का विभाजन झारखंड के रूप में होने से पूर्व बिहार भी खनिज संपदा के मामले में बिहार के संपन्न राज्यों में आता था लेकिन झारखंड का विभाजन होने के बाद बिहार से खनिज संपदा विभाजित होकर झारखंड में चली गई। लेकिन अब बिहार में भी खनिज संपदा की आहट दिखाई दी है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बिहार को क्रोमियम और पोटैशियम से संपन्न 4 खनिज ब्लॉक मिले हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इनके विभिन्न पहलुओं की जांच कर खनिजों की खनन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार खनिजों के मिलने के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था विकसित होने के साथ-साथ बिहार के लोगों को रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

बता दें कि बिहार में जिन जगहों पर खनिजों के भंडार मिले हैं उनमें सासाराम-रोहतास में 10 वर्ग किलोमीटर का नड़वाडीह ब्लाक, आठ वर्ग किलोमीटर में टीपा खनिज ब्लाक और शाहपुर में सात वर्ग किलोमीटर में ब्लाक शामिल है। तीनों पोटेशियम के ब्लाक हैं। इसके अलावा औरंगाबाद-गया में क्रोमियम के ब्लाक हैं। यह आठ वर्ग किलोमीटर का है। वहीं केंद्र सरकार ने भी इन जगहों पर बिहार सरकार को खनन करने की अनुमति दे दी है जिसके बाद इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था गए जल्दी विकास देखने को मिलेगा।

About Post Author

You may have missed