बिहार सरकार ने उठाया सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम, किसानों को देगी 50 प्रतिशत अनुदान, 7 जिलों का हुआ चयन

बिहार। बिहार में भी अब पहाड़ी क्षेत्रों के जैसे सेब की खेती होने जा रही है। बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। सरकार सेब की खेती करने पर किसानों को अनुदान देने जा रही है। इसके साथ-साथ बिहार के 7 जिलों का चयन किया गया है जहां पर किसानों को सेब की खेती करने पर अनुदान दिया जाएगा। वही जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 22 मे बिहार के अनुसार जिलों में 10 हेक्टेयर भूमि पर सेब के पौधे लगाए जाएंगे इसके बाद बिहार सेब की खेती में भी आत्मनिर्भर हो सकेगा।

राज्य के इन 7 जिलों के किसानो को मिलेगा अनुदान

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के अलावा भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, वैशाली, कटिहार, समस्तीपुर जिले का भी इस योजना के लिए चयनित किया गया है। खेती करने वाले किसानों को उदयान विभाग की ओर से 50 पतिशत अनुदान मिलेगा। वही भागलपुर, बेगूसराय, वैशाली को दो-दो हेक्टयर का लक्ष्य दिया गया है, जबकि मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, कटिहार, समस्तीपुर को एक-एक हेक्टयर में खेती का लक्ष्य दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सेंटर ऑफ एक्सिलेंस देसरी से सेब का पौधा उपलब्ध कराया जायेगा। किसान अक्टूबर से फरवरी तक पौधा लगा सकते है। सेब की खेती करने वाले किसानों को 60:20:20 के अनुपात में तीन किश्तों में अनुदान की राशि दी जायेगी।

जानकारी के अनुसार, अनुदान पर सेब की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग के पोर्ल पर आवेदन करना होगा। आवेदन में जमीन का पेपर, आधार कार्ड, बैक पासबुक, किसान रजिस्ट्रेशन, रे फोटो आदि देना होगा। वही एक हेक्टेयर सेब की खेती पर दो लाख 46 हजार 250 रुपये की लागत आयेगी। इसमें किसानों को लागत का 50 प्रतिशत यानी एक लाख 23 हजार 125 रुपये का अनुदान मिलेगा। इस रकम का भुगतान किस्तों में किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed