PATNA : सरकार के आदेश पर आंदोलन की तैयारी में बिहार के शिक्षक, 6 फरवरी को फूकेंगे CM नीतीश का पुतला

पटना। शिक्षा विभाग के शराबबंदी से जुड़े आदेश ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए आक्रोशित शिक्षक अब 6 फरवरी को राज्य के सभी 38 जिलों में CM नीतीश कुमार का पुतला जलाएंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का भी पुतला जलाया जाएगा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ ने राज्य के सभी जिलों में संगठनों को हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को कहा है। अगर आदेश वापस नहीं लिया जाता है, तो स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों का आंदोलन और उग्र हो जाएगा। बता दे की इसके पूर्व शिक्षकों द्वारा खुले में शौच करने वाले व्यक्तियों की पहरेदारी, चावल का बोरा बेचकर राशि जमा करने का आदेश समेत दर्जनों गैर शैक्षणिक जैसी दायित्व दिया जा चुका है। वही सरकार शिक्षकों को अपमानित कर बच्चों के मौलिक अधिकार शिक्षा को चौपट करना चाहती है।

आदेश की प्रतियां जलाईं, अब जलाएंगे पुतला

शिक्षक संघ ने रविवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शराबियों को पकड़वाने संबंधित आदेश की प्रतियां जलाई। कहा कि ऐसे आदेश को संघ कभी नहीं मानेगी। ऐसा आदेश वापस नहीं हुआ तो राज्यभर में आंदोलन तीव्र किया जाएगा। इसी क्रम में 6 फरवरी 2022 को सभी जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर आंदोलन तेज किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed