इथेनॉल उत्पादन के लिए बिहार सरकार ने 6 कंपनियों को दी मंजूरी, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार। बिहार में उद्योगों का विकास करने के उद्देश्य से बिहार सरकार लगातार प्रयासरत है। बिहार सरकार के प्रयासों के ही कारण आने वाले कुछ समय में बिहार इथेनॉल के उत्पादन में पूरे देश में एक बड़ा हब बनकर सामने आएगा। बता दे कि आज से कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में आयोजित हुए इथेनॉल प्लांट कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी कंपनियों ने भाग लिया और बिहार में इथेनॉल प्लांट लगाने में अपनी रुचि दिखाई है। इसी को देखते हुए बिहार सरकार में छह कंपनियों को मंजूरी दे दी है और यह 6 कंपनियां इथेनॉल का उत्पादन करेंगे और बिहार सरकार इनसे इथेनॉल की खरीद करेगी।

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने 6 कंपनियों को तेल कंपनियों ने इथेनॉल खरीद की मंजूरी दी है। इसमें जिसमें नालंदा के तीन इथेनॉल उत्पादन यूनिट शामिल हैं। बता दे कि तेल कंपनियों द्वारा राज्य के लिए जारी की गई सूची में नालंदा के पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की तीन यूनिट द्वारा इथेनॉल उत्पादन की खरीद करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ साथ आरा और मुजफ्फरपुर की भी इथेनॉल उत्पादन यूनिट इसमें शामिल है। वही पटेल एग्री के तीन यूनिट को इथेनॉल प्लांट लगाने की अनुमति मिलने के बाद यहाँ प्रतिदिन 250 किलोलीटर से ज्यादा इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा।

About Post Author