विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए कल छत्तीसगढ़ जाएंगे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

पटना।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा कल छत्तीसगढ़ जाएंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा तथा कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।ऐसी स्थिति में बिहार प्रदेश कांग्रेस की टीम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा छत्तीसगढ़ में कॉंग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ में प्रवासी बिहारियों की वोटों को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने विशेष योजना तैयार कर रखा है। बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के अब तक के क्रियाकलापों का पोल खोलेगी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का 16 17 एवं 18 नवंबर को रायपुर,अहिरबरा,भिलाई एवं घरसिवा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा है।इन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मत देने की अपील करेंगे।18 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा वापस पटना लौटेंगे।

About Post Author

You may have missed