BIHAR : गाय के अजीब बछड़े को देखने उमड़ पड़ी भीड़, कई अंग थे अजीबोगरीब

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण में एक अनोखे नवजात जानवर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यह जानवर एक बछड़ा था। कुछ लोगों को वह सूअर की तरह दिख रहा था, तो कुछ को उसमें एलियन भी नजर आ रहा था। हालांकि यह बछड़ा जन्म के कुछ घंटे बाद ही मर गया। बाद में लोगों ने उसे दफना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड क्षेत्र की मुड़ा पंचायत अंतर्गत भेलानारी गांव में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब बछड़े ने जन्म लिया। गांव के रामस्वरूप सिंह की गाय के इस नवजात बछड़े को देखने के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। बछड़ा कुछ-कुछ सूअर की तरह दिख रहा था। हालांकि, उसके कई अंग अजीबोगरीब थे। इस अजीब बछड़े को लोग कभी एलियन बता रहे थे तो कभी दैत्य। भीड़ बढ़ती जा रही थी। आगे क्या करना है, इसका फैसला होना ही था कि इसी बीच बछड़े की मौत हो गई। इसके बाद उसे दूर ले जाकर दफना दिया गया। गौपालक रमावती कुंअर ने बताया कि उक्त गाय ने इसके पहले दो बछड़े को जन्म दिया है। दोनों सही सलामत रहे। इस बार स्थानीय मवेशी चिकित्सक की देखरेख में गाय का गर्भाधारण कराया गया था। लगता है कि उसी दौरान किसी चूक के कारण गाय ने विचित्र जीव को जन्म दिया।

About Post Author

You may have missed