खगड़िया में सिलेंडर ब्लास्ट होने बड़ा हादसा, कई घरों में फैली आग

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। जिले के अलौली थाना क्षेत्र में घर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से आसपास के कई घरों के कई सामान जलकर राख हो गये। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोगा से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह हादसा जिले के रतनाहा गांव का है। जहां खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद आसपास के आधा दर्जन घरों में आग लग गई, जिससे घर के अंदर रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की खबर मिलते ही गांव के लोगों ने काफी प्रयास करने के घंटों बाद आग पर काबू पाया।

इस आग हादसे में घर में रखे अनाज, कीमती सामानों के साथ एक बाइक भी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला था। उसी सिलेंडर से घर में खाना बना रहे थे। तभी सिलेंडर में आग पकड़ लिया और विस्फोट हो गया। बताया जाता है कि विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के मौजूद घरों में भी आग की लपटें फैल गई। जिससे घर में रखें कई कीमती सामानों के साथ अनाज भी जलकर राख हो गए। ऐसे में अब पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मुआवजे की दरकार है। बहरहाल पीड़ित परिवार के लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

About Post Author

You may have missed