पंडारक के कुख्यात अपराधी भोला सिंह को बिहारशरीफ में मारी गोली, प्रताप के समर्थक की हत्या

पटना। बिहार का हॉट सीट बना मुंगेर लोकसभा चुनाव के पहले बंदूके गरजने का दौर जारी है। पंडारक का कुख्यात भोला सिंह को गैंगवार में गोली लगने और कुख्यात  गिरफ्तार अपराधी प्रताप सिंह के समर्थक की गोली मारकर हत्या कर देना की सूचना के बाद मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम हो गया है। साथ ही हिंसा में कब किसकी जान जाएगी, कहना मुश्किल है। इस गोली कांड के बाद लोगों में दहशत भी देखा जा रहा है। बताया जाता है कि बिहार शरीफ जाने के दौरान कुख्यात अपराधी भोला सिंह को तीन गोलियां मारी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही आज गिरफ्तार कुख्यात अपराधी प्रताप सिंह के एक समर्थक की भी गैंगवार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लखीसराय के क्यूल जीआरपी ने उक्त अपराधी की लाश को बरामद कर लिया है। मृतक अपराधी बाढ़ के लंगरपुर का रहने वाला बताया जाता है।
सूत्रों के अनुसार पंडारक से भोला सिंह अपने समर्थकों के साथ बिहारशरीफ जा रहा था। घात लगाए अपराधियों ने भोला सिंह को निशाना बनाते हुए उस पर गोलीबारी शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में भोला सिंह के शरीर में तीन गोली लगने की सूचना है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं पटना और नालंदा पुलिस को जैसे ही गैंगवार की जानकारी मिली, दोनों जिलों की पुलिस इस गोलीबारी कांड में संलिप्त अपराधियों और जख्मी कुख्यात भोला सिंह की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी हैं लेकिन अभी तक भोला सिंह का कोई सुराग नहीं मिला हैं।
बता दें कि भोला सिंह पर विवेका पहलवान के भाई के हत्या का आरोप था और इस मामले में कई वर्षों तक जेल में रहा था। हालांकि बाद में केस में रिहा हो गया। विवेका पहलवान के परिवार का आरोप रहा था कि विधायक अनन्त सिंह ने भोला सिंह से मिलकर हत्या करवाया था। जेल से छूट कर आने के बाद कुख्यात भोला सिंह से विधायक अनन्त सिंह के बीच छत्तीस का आकंडा़ हो गया था। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पूर्व अनंत सिंह के करीबी कन्हैया सिंह पर बाढ़ के वेढना में जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह अपराधियों की गोली का शिकार हो जख्मी हो गया था। इस गोली कांड में जदयू प्रवक्ता पर आरोप लगा था। हालांकि कुछ दिनों बाद कन्हैया सिंह पर गोली चलाने वाले बाढ़ के कुख्यात दो अपराधी प्रताप सिंह और ऋषि सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद अनंत सिंह को आर्थिक रूप से तोड़ने के लिए एनटीपीसी से ललन सिंह ने भूत को भगाने की बात कही थी और उन्होंने वहां से भूत को भगाकर ही दम लिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि एनटीपीसी केे ठेकों के लिए दबंग अपराधियों के बीच अदावत है।
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुख्यात भोला सिंह मंत्री ललन सिंह के प्रचार-प्रसार में दम खम से जुटा है। मुंगेर लोकसभा चुनाव में एक तरफ मंत्री ललन सिंह हैं तो दूसरी ओर विधायक अनन्त सिंह ताल ठोक रहे हैं। जिससे यह सीट हॉट बनी हुई है।

About Post Author

You may have missed