राहुल की भारत जोड़ो यात्रा फेल : सुशील मोदी ने गया में कहा- CM नीतीश को दिल्ली में कोई भाव नहीं दे रहा, विपक्षी एकता का प्रयास बेकार  

गया। बिहार के गया जिलें में दलाई लामा सेंटर फॉर तिब्बतियन एंड इंडियन एंशियेंट विद्या के केंद्र का शिलान्यास के मौके पर पहुंचे पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी ने नीतीश कुमार और कांग्रेस पर जमकर बरसे। वही उन्होंने कहा कि नीतीश की विपक्ष की एकता का प्रयास टांय-टांय फिस्स हो गया है। नीतीश बीते 3 माह से दिल्ली नहीं गए हैं। उनको दिल्ली में कोई भाव नहीं दे रहा है। कोई उनको प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वही बावजूद इसके वे कह रहे हैं कि मैं प्रधानमंत्री का दावेदार हूं। नीतीश कुमार, राहलु गांधी और प्रशांत कुमार सभी इन दिनों यात्रा पर हैं। ये लोग इसी प्रकार सड़क पर यात्रा करते रहें। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी ही प्रचंड बहुमत से PM बनेंगे। वहीं सुधाकर सिंह द्वारा बार-बार दिए जा रहे भड़काऊ बयान के सवाल के जवाब में कहा कि सुधाकर सिंह जो बयान दे रहे हैं। वह लालू यादव के इशारे पर दे रहे हैं। वही उन्होंने कहा की चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है। शह-मात का खेल प्रारंभ हो रहा है। लालू और नीतीश दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानते हैँ। लालू जी को मालूम है कि नीतीश जी ने 3 बार धोखा दिया। अब चौथी बार धोखा देने जा रहे हैँ। वही उन्होंने कहा कि तय यही हुआ था कि 2023 के प्रारंभ में तेजस्वी को बिहार का CM बना देंगे और खुद देश की राजनीति करेंगे। लेकिन अब नीतीश कुमार पलटी मार रहे हैं। कह रहे हैं 2025 में तेजस्वी बिहार का नेतृत्व करेंगे। 2025 कौन देखा है। जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह को नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने के लिए लगा दिया। 2023 में नीतीश को गद्दी छोड़नी पड़ेगी और तेजस्वी को बिहार का CM बनाना पड़ेगा।

वही इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा फेल कर गई। उनकी हिम्मत नहीं है गुजरात, हिमांचल जाने की। यूपी भी सिर्फ 5 दिन के लिए जा रहे हैं। केरल जहां विपक्ष की सरकार है, वहां उन्होंने 19 दिनों की यात्रा की। ऐसे में कांग्रेसियों की हिम्मत नहीं है कि वे बिहार की यात्रा करें। बिहार में कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। अब बिहार में कांग्रेस को भगवान भी नहीं बचा सकता है।

About Post Author

You may have missed