सुधाकर सिंह को तेजस्वी यादव की दो टूक, बोले- महागठबंधन सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाला भाजपा का एजेंट

  • सुधाकर सिंह पर जल्द गिरेगी गाज, तेजस्वी बोले- लालू यादव को रिपोर्ट भेज दी गई है, हम लोग पूरे मामले को देख रहे हैं

पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री व RJD विधायक सुधाकर सिंह पर गाज गिर सकती है। वही इस मामले पर डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि पार्टी इस चीज को गंभीरता से देख रही है। वही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति महागठबंधन के नेता के खिलाफ बयानबाजी करता है इसका मतलब है वह BJP के नीति का समर्थन कर रहा है। बता दे की RJD विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर संग्राम छिड़ने के बाद आज तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने सफाई दी। वही तेजस्वी ने साफ कह दिया कि एक बात स्पष्ट हो जाना चाहिए। महागठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ अगर कोई टिप्पणी करता है तो ये साफ है कि वह BJP के एजेंडे पर काम कर रहा है। कोई नेता ऐसी टिपण्णी करता है तो वह BJP की नीतियों का समर्थन करता है। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। वही आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में RJD का अधिवेशन हुआ था। उसमें ये प्रस्ताव पारित किया गया था कि महागठबंधन या उसके नेतृत्व पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव या मेरे अलावा कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

वही इसके बावजूद अगर किसी ने नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी की है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के संज्ञान में लाया गया है। लालू यादव बीमार होते हुए भी गंभीरता से इस चीज को देख रहे हैं। पार्टी इसको गंभीरता से ले रही है। वही आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि RJD नेतृत्व सुधाकर सिंह की बयानबाजी को गंभीरता से देख रहा है। हमने तो साफ कर दिया है कि कोई नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देता है तो वह BJP की नीतियों का समर्थन कर रहा है। वही तेजस्वी ने कहा कि BJP डरी हुई है। BJP के बड़े मोहरे हैं और वह क्या-क्या कर सकती है ये सबको पता है। तेजस्वी ने अपने ही विधायक को BJP का एजेंट करार दिया। वही इससे पहले RJD और JDU में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बयान को वे नोटिस नहीं लेते। उनपर कारवाई को लेकर RJD को सोचना होगा। यानी CM नीतीश ने सुधाकर सिंह के मामले को लेकर गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दिया। CM नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बयान को वे नोटिस नहीं लेते। उनपर कार्रवाई को लेकर RJD को सोचना होगा। वही आगे CM ने कहा कि कोई क्या बोलता है यह तो वही लोग बताएंगे ना। यह तो इंटरनल पार्टियों का मामला है। बता दें कि नए साल की शुरूआत में ही महागठबंधन में घमासान शुरू हो गया है। नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। JDU संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने RJD विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बहाने डिप्टी CM तेजस्वी यादव को चेतावनी दी थी। जिसके बाद सुधाकर सिंह ने पलटवार किया। फिर इसके जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उन्हें कोई गाली दे यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed