BJP कार्यालय में धूमधाम से मनाई भामाशाह की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 2024 में नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे

पटना। BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि यूपी में सरकार जैसे आतंकवादियों और माफियाओं को मिट्टी में मिला रही है, उसी तरह अगले चुनावों में नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने का संकल्प लेना है। वो आज पटना ऑफिस में भामाशाह जयंती के मौके पर बोल रहे थे। वही उन्होंने कहा कि दानवीरों में पहला नाम दानवीर कर्ण का है तो दूसरा नाम भामाशाह का। उन्होंने कहा की 1980-82 में जब लोग BJP को वोट देने से भागते थे, तब भी भामाशाह का परिवार BJP के साथ खड़ा था। कांग्रेस की लाठी, गोली खाकर अत्याचार सहकर भी इस परिवार ने BJP को सींचने का काम किया। भामाशाह जी की तरह हमें भी नरेंद्र मोदी को ताकत देनी होगी। इसके लिए बिहार की सभी 40 की 40 सीटों पर BJP प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेना होगा। वही उन्होंने आगे कहा कि BJP नीतीश कुमार की तरह पलटी नहीं मारती है। लालू प्रसाद की राजनीति में उत्पति BJP के कारण ही हुई है। नीतीश कुमार भी BJP के कंधे पर बैठकर बिहार की सत्ता तक पहुंचते रहे। लेकिन वे अब पलटी मार चुके हैं।
जाति की राजनीति करनेवाले भामाशाह से सीख लें : विजय सिन्हा
वही BJP विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भामाशाह को देश का गौरव बताते हुए कहा कि हमें कई महापुरुषों से भी अलग रखा गया। आज हमें विचार करने की जरूरत है कि हमारी विरासत क्यों ठहर गई? उन्होंने जाति आधारित राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भामाशाह जी से सीख लेनी चाहिए। वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि BJP ने निर्णय लिया है कि देश की सभी विभूतियों को कार्यक्रम कर सम्मानित किया जाए, इसी उद्देश्य को लेकर भामाशाह जी की जयंती बडे धूमधाम से मनाई जा रही है। भामाशाह एक ऐसे उदाहरण हैं, जिन्होंने देश के लिए सब कुछ दान कर एक दिव्य पुरूष बन गए। वही इससे पहले पटना के पुनाईचक स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहां से शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed