भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के फर्जी डिग्री को लेकर झारखंड की राजनीति में बवाल,विपक्ष पर भाजपा भी हमलावर

रांची। झारखंड के राजनीतिक गलियारों में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लेकर उठते विवाद का बादल और घना होते ही जा रहा है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की एमबीए की डिग्री फर्जी बताई जा रही है। इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय का एक पत्र चर्चा में है। इस पत्र में निशिकांत की एमबीए डिग्री को फर्जी बताया गया है। हालांकि प्रदेश भाजपा के नेता इस पत्र को ही फर्जी बता रहे हैं। गोंडा के सांसद निशिकांत दुबे ने इस पत्र को पूरी तरह से फर्जी बताया है। वही उनके विरोधियों का कहना है कि इस पत्र को आरटीआई के माध्यम से प्राप्त किया गया है। फिलहाल इस मुद्दे पर झारखंड में राजनीति तेज है। इस संबंध में अभी तक गोड्डा सांसद निशिकांत का बयान नहीं मिल पाया है।

एमबीए डिग्री को लेकर लंबे समय से झामुमो समेत अन्‍य दल सवाल उठाते हुए डिग्री को फर्जी बताते रहे हैं। झामुमो के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य 3 दिन पहले भी रांच में प्रेस कांफ्रेंस कर यह दोहराया था कि आरटीआइ के तहत प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, निशिकांत दुबे की एमबीए की डिग्री फर्जी साबित हुई है। इस संबंध में देवघर में भी एक व्‍यक्ति ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। अभी तक निशिकांत दुबे की ओर से एमबीए की डिग्री को सही और प्रामाणिक बताया जाता रहा है। गौरतलब है कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर भी देवघर में जमीन खरीद को लेकर बढ़ती गई।वित्तीय अनियमितता के संबंध में मामला दर्ज है जिसकी जांच हो रही है।

About Post Author

You may have missed