बिहार में बाढ़ से 45 लाख लोग प्रभावित

flood bihar

पटना। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। वहीं सरकार की ओर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बाढ़ का पानी राज्य के 14 जिलों के 110 प्रखंडों की 1012 पंचायतों में प्रवेश कर गया है। जिससे 45 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रडु ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित एक लाख 42 हजार परिवारों के खाते में छह-छह हजार की सहायता राशि भेज दी गई है। इसकी सूचना भी एसएमएस के माध्यम से परिवार को दे दी गई है। शेष परिवारों के खाते में भी शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी। राज्य के विभिन्न जिलों में 1193 सामुदायिक किचेन राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन सात लाख 70 हजार लोग भोजन कर रहे हैं। वहीं विभिन्न जिलों में 19 राहत केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 27 हजार लोग रह रहे हैं।

About Post Author

You may have missed