बिग ब्रेकिंग:- 12 घंटे के अंदर ईओ कृष्ण भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी का इनकाउंटर,दूसरा घायल, एसटीएफ तथा भागलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पटना।भागलपुर के सुल्तानगंज में कल अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर नगर परिषद के सभापति तथा कार्यपालक पदाधिकारी पर गोलियों की बरसात की थी.जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी मारे गए.उन अपराधियों को एसटीएफ तथा बिहार पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. मुख्य आरोपी रामधनी यादव एसटीएफ के गोलियों का शिकार होकर मौके पर मारा गया.वहीं एक अन्य आरोपी घायल है.बिहार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है. एसटीएफ ने 12 घंटे के भीतर कि वह हत्याकांड के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया.

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. कल हुए इस हमले में कार्यपालक अभियंता (EO) कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई थी, जबकि नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं. इस मामले में पुलिस ने जब अपराधियों को घेरा तो मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक अपराधी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. बिहार पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.बता दें कि मंगलवार की शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में नकाबपोश अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी. जहां हमलावरों ने सीधे कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को निशाना बनाया. इस गोलीकांड में गोली लगने से कार्यपालक अभियंता मौके पर मौत हो गई थी. जबकि सभापति को गंभीर चोटें आईं थी. उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार यह हमला पूर्व नियोजित लगता है. जहां घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू की और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी थी.इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम ने सुल्तानगंज क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रामधनी यादव अपने साथी के साथ छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस की टीम जब आरोपी को घेरने पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में रामधनी यादव नामक अपराधी गोली लगने से मौके पर ही मारा गया. जबकि एक अन्य अपराधी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस पूरे मामले में बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कार्यपालक अभियंता की हत्या और सभापति पर हमले का मामला अत्यंत संवेदनशील है. जहां मुठभेड़ में मारे गए रामधनी यादव का नाम सामने आया था. पुलिस अब घायल अपराधी से पूछताछ कर पूरे मामले की साजिश का खुलासा करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. यह मुठभेड़ भागलपुर पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

