आईपीएल से पहले धोनी ने फेंस को दिया झटका, छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, जडेजा बने नए कप्तान

खेल। महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी। धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे। जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

जडेजा को 16 करोड़ रुपए में किया था रिटेन

चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

About Post Author

You may have missed