जमीन विवाद में क्रूरता की हदें पार! भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की लाठी-डंडे से पिटकर ली जान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। वही इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। वही इस दौरान एक बुजुर्ग के सिर में चोट लग गई। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। वही यह पूरी घटना सबौर थाना क्षेत्र के लैलक ममलखा गांवा का है। मृतक बुजुर्ग की पहचान फुलेश्वर मंडल के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि भूमि को लेकर फुलेश्वर मंडल का अपने भतीजे के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। वही शुक्रवार देर रात इस बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। सिर पर डंडा लगने से फुलेश्वर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर आ गए थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि भतीजे ने देर रात जमकर मारपीट की थी। जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इलाज के बाद घर लाया गया था। अस्पताल से आने के बाद देर रात सोने चले गए थे, सुबह जगे ही नहीं। उनकी मौत हो चुकी थी। वही इस मामले की सूचना पर सबौर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed