भागलपुर : सेंट्रल जेल में बंद कैदी की जमकर पिटाई, अस्पताल में चार दिन के बाद इलाज के दौरान मौत, जेल प्रशासन पर आरोप

भागलपुर। जिले के सेंट्रल जेल में बंद कैदी की जमकर पिटाई की गई। शनिवार को उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मृतक के शरीर पर कई जख्म और चोट के निशान भी मिले हैं।

परिजनों का कहना है कि शराब पीने के आरोप में रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया और सोमवार को जेल भेज दिया गया। जहां उसकी पिटाई की गई और उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दौरान हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र स्थित खरीक बाजार के उपेंद्र चौधरी का बेटा मनोज चौधरी है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मनोज चौधरी को खरीक थाना पुलिस ने रविवार की देर रात शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि भागलपुर सेंट्रल जेल में पुलिसकर्मियों ने मनोज चौधरी कीे पिटाई कर दी। इसके बाद उसी रात भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज के शरीर पर मिले जख्म को देख पता चल रहा है कि उसकी जेल के अंदर किस तरह पीटा गया।

हाथों में हथकड़ी लगे मनोज का पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चार दिनों तक इलाज चला लेकिन शनिवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो देखा की पुलिस अभिरक्षा में मनोज का इलाज किया जा रहा था लेकिन मनोज से परिजनों को मिलने नहीं दिया गया और आज सुबह इलाज के दौरान मनोज चौधरी की मौत हो गई।

मृतक के शरीर पर मिले कई जगहों पर जख्म और चोट का निशान से गुस्साएं परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई करने और मनोज चौधरी की हत्या करने का आरोप लगाया।

इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस मामले की जांच करने की मांग की। ममेरे भाई सुनील चौधरी ने बताया कि मृतक मनोज चौधरी को एक बेटी व दो बेटा है।

उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी इस बात को लेकर परिवारवाले खासे परेशान हैं। वही गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

About Post Author

You may have missed