PATNA : खलिहान में आग लगने से 3 बीघा खेत की धान फसल जलकर हुआ नष्ट

पटना। पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के दहिया गांव स्थित एक खलिहान में गुरुवार को आग लगने स खलिहान में रखे 3 बीघा धान कज़ फसल जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के दहिया गांव निवासी रामदयाल शर्मा उर्फ पंडा शर्मा गांव के समीप खेत में खलिहान बनाया था। जहां वह 3 बीघे खेत मे लगी धान की फसल लाकर रखा था। वही, गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। खलिहान से निकलती आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए अपने हाथों में पानी से भरे बर्तन लेकर खलिहान की ओर दौड़े। वही, ग्रामीणों ने आग की भयावहता को देख अग्निशमन विभाग को सूचना दिया। वही सूचना पाकर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार रामदयाल शर्मा की खलिहान में रखे 3 बीघे की धान फसल जलकर नष्ट हो गया। जिससे उन्हें 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया।

About Post Author

You may have missed